जालंधर में लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले काबू, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले काबू, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में लिफ्ट के बहाने लूट की वारदात सामने आई है, जहां माननीय कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर, IPS के दिशा-निर्देशों थाना सदर पुलिस ने 5 घंटे के भीतर केस सुलझा लिया। 31 मार्च 2026 की रात सतपाल (निवासी उस्मानपुर) अपने मोटरसाइकिल PB24-A-9015 प्लेटिना पर घर जा रहा था, तभी रिचमंड रेजीडेंसी के पास एक लड़की ने लिफ्ट मांगी और अपने दो साथियों के साथ मिलकर खंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा उसका मोटरसाइकिल और रियलमी मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में मुकदमा नंबर 96 दिनांक 01.04.2026 को थाना सदर जालंधर में दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवनप्रीत उर्फ बग्गा (जिस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं), सोनिया कल्याण उर्फ निक्की और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से लूटा गया मोटरसाइकिल, खंडा, दातर और मोबाइल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *