पटियाला पुलिस ने इंटर-स्टेट अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 आधुनिक सेल्फ-लोडिंग हथियार बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बिहार से हथियार लाकर पंजाब में गैंगवार और टारगेट किलिंग के लिए सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेशी हैंडलरों और सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े थे। इस कार्रवाई को CIA पटियाला और थाना शंभू पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। मामले में BNS और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Posted inPunjab