AAP के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने थामा BJP का दामन,  भगवंत मान ने कसा तंज—बीच में छोड़ना ठीक नहीं

AAP के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने थामा BJP का दामन, भगवंत मान ने कसा तंज—बीच में छोड़ना ठीक नहीं

पंजाब की राजनीती से जुडी खबर सामने आई है। दाखा के पूर्व विधायक और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एचएस फूलका भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी जॉइन करवाई, जबकि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। फूलका के BJP में जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए तंज कसा कि जो नेता बीच में अपनी पार्टी छोड़ देते हैं, जनता उन्हें दोबारा नहीं जिताती। बता दें कि फूलका 2017 में AAP के टिकट पर दाखा से विधायक बने थे और नेता विपक्ष भी रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *