अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक बिल्डिंग के बेसमेंट से 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय रविंदर सिंह उर्फ बबलू का शव बरामद हुआ। उसके शरीर और सिर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका है।रविंदर 27 मार्च की शाम काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में लूट की संभावना नहीं लग रही, क्योंकि कोई सामान गायब नहीं है।

Posted inPunjab