लुधियाना में पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेसी नेता की हत्या, आरोपी ने कुल्हाड़ी से कई वार किए, पढ़ें

लुधियाना में पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेसी नेता की हत्या, आरोपी ने कुल्हाड़ी से कई वार किए, पढ़ें

लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एडीसीपी जश्नदीप सिंह गिल के अनुसार यह हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते की गई। आरोपी विजय कुमार, जो खोखरा का रहने वाला है, ने पंचायत जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि विजय ने पंचायत की जमीन पर कब्जा किया था, जिसे तिवारी और गांव के सरपंच ने छुड़वा दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हमला किया।

रविवार शाम करीब 6:30 बजे तिवारी माछीवाड़ा के गांव तखरां बस स्टैंड के पास बैठे थे, तभी दो हमलावर आए और पीछे से कुल्हाड़ी से तीन वार किए। गंभीर रूप से घायल तिवारी को पहले सिविल अस्पताल और फिर फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *