अमृतसर के गेट हकीमा थाना क्षेत्र में 420 केस का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। लॉरेंस रोड से गिरफ्तार आरोपी क्रिस्टल चौक के पास ट्रैफिक जाम के दौरान गाड़ी का दरवाजा खोलकर भाग निकला। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद उसकी पत्नी थार गाड़ी में उसे लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है, जबकि आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

Posted inPunjab