क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में बेटी की शादी के दौरान DSP की पत्नी का पर्स चोरी होने का मामला समाने आया है। जानकारी मुताबिक पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपए, मोबाइल और अन्य दस्तावेज थे। यह शादी शादी वाइट डायमंड रिजोर्ट में थी। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने 2 अज्ञात लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
DSP सतनाम सिंह ने कहा- बीते दिन उनकी बेटी की शादी जालंधर अर्बन एस्टेट फेस-1 स्थित वाइट डायमंड रिजोर्ट में थी। बेटी के फेरों के लिए उन्हें गुरुद्वारा पर जाना था। पूरा परिवार गुरुद्वारा साहिब पहुंचा और फेरों की प्रक्रिया शुरू की। ये सारा कार्यक्रम करीब 1.30 घंटे तक चला। जब डीएसपी सतनाम सिंह की पत्नी वहां से निकलने लगी तो उन्होंने देखा कि पर्स अपनी जगह से गायब था।
पुलिस जाँच और cctv फुटेज में यह बात सामने आयी है कि कार्यक्रम के दौरान परिवार के साथ दो कम उम्र की अनजान लड़कियां भी मौजूद थीं। जोकि उनका पर्स लेकर फरार हो गई थीं। पुलिस सीसीटीवी चेक करते हुए 66 फुटी रोड तक पहुंच गई है। जहां पर आखिरी बार दोनों लड़कियों को देखा गया था। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद दोनों लड़कियों को हिरासत में लेगी।

