क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने शहर के एक चर्चित स्कूल मालिक को तड़के उसकी कोठी से गिरफ्तार कर लिया। मॉडल टाउन इलाके में स्थित आलीशान घर में रेड के दौरान पुलिस टीम ने महज 10 मिनट के भीतर कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को अपने साथ ले लिया।
जानकारी के अनुसार, जलालाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसी केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम जालंधर पहुंची और सुबह-सुबह छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से साफ है कि मामला गंभीर है और कानूनी शिकंजा कस चुका है।
वहीं, गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी को छुड़वाने के लिए दबाव बनाए जाने की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ प्रभावशाली लोग पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कानून के तहत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

