शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने तेजधार हथियारों से काटा, फायरिंग भी की !

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने तेजधार हथियारों से काटा, फायरिंग भी की !

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:   जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में देर रात अपराधियों ने खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दी। हथियारबंद हमलावरों ने इलाके में एंट्री करते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिससे आसपास के लोगों में भारी दहशत फैल गई और लोग घरों में छिपने को मजबूर हो गए।

सूत्रों के अनुसार, ‘काली’ नाम का युवक अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी अचानक कुछ हमलावर वहां पहुंच गए। बिना किसी कहासुनी के उन्होंने पहले फायरिंग की और फिर सीधे युवक को निशाना बना लिया। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों और अन्य तरीकों से जानलेवा हमला किया। हमले के बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *