जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में पुरानी छत तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चाचा-भतीजा की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश साहनी (38) और राजा साहनी (33) के रूप में हुई है, जो बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Posted inJalandhar