अमृतसर वेयरहाउस DM गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में CBI जांच की मांग को लेकर पंजाब कांग्रेस में मतभेद सामने आ गए हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा CBI जांच के पक्ष में हैं, जबकि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने CBI पर अविश्वास जताते हुए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग की है। वहीं भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने CBI जांच के लिए पत्र नहीं लिखा और सरकार के दबाव में हैं।

Posted inPunjab
