जालंधर में बाइक लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

जालंधर में बाइक लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दोपहिया वाहन लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं। मुख्य आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ कालू, पुत्र रोशन लाल, निवासी लुहार नगंल के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी जय इंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को मिठू बस्ती चौक के पास दीपक गुप्ता पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली गई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की गई थी। पुलिस को बड़ी सफलता उस समय मिली जब आरोपी लूटी गई बाइक को बेचने के लिए संगल सौहल लेदर कॉम्प्लेक्स रोड की तरफ जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में से तीन नाबालिगों को लुधियाना सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी विनोद कुमार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें एक लूटी हुई है और दूसरी वारदात में इस्तेमाल की गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *