जालंधर में एनकाउंटर, क्रॉस फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ नामी गैंगस्टर, हथियार बरामद, पढ़ें और देखें

जालंधर में एनकाउंटर, क्रॉस फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ नामी गैंगस्टर, हथियार बरामद, पढ़ें और देखें

जालंधर के फोल्डीवाल इलाके में पंजाब पुलिस और सोनू खत्री गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद जब टीम ने कुलवंत सिंह उर्फ गोपा को घेरा, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। करीब 10-12 राउंड चली फायरिंग के दौरान गोपा के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 2 पिस्तौल और एक बाइक बरामद हुई है। गोपा पर पहले से 18 संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें फगवाड़ा की मशहूर सुधीर स्वीट शॉप पर फायरिंग भी शामिल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *