अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस केस में पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता और निजी सहायक को नामजद करते हुए पुलिस ने FIR दर्ज की है।
पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत के आधार पर दर्ज इस केस में आरोप है कि मंत्री की तरफ से लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही थीं। परिवार का कहना है कि इन्हीं हालातों से परेशान होकर रंधावा ने 21 मार्च को जान दे दी।
घटना के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री से इस्तीफा ले लिया, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। विपक्ष अब सीधे तौर पर भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, जिससे पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

