Breaking News | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से लिया इस्तीफा, पढ़े वजह

Breaking News | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से लिया इस्तीफा, पढ़े वजह

पंजाब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमृतसर में पंजाब वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार देर रात सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत से पहले बनाए गए एक वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। वीडियो में रंधावा ने सीधे तौर पर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आते ही पंजाब की सियासत में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *