क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: बठिंडा के तलवंडी साबो में PSPCL के जूनियर इंजीनियर (जेई) लखवीर सिंह को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर बिजली के खंभे से टकराने वाले वाहन के मामले को दबाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई।

Posted inPunjab