जालंधर में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन! भार्गव कैंप में पुलिस की बड़ी रेड, 4 आरोपी मौके से गिरफ्तार

जालंधर में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन! भार्गव कैंप में पुलिस की बड़ी रेड, 4 आरोपी मौके से गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:  जालंधर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने भार्गव कैंप इलाके में “कासो ऑपरेशन” चलाया। इस  दौरान पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए।

ऑपरेशन की कमान एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी विजय कवर पाल ने संभाली, जबकि अलग-अलग थानों की टीमों ने पूरे इलाके को घेरकर चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि यह अभियान ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार जारी रहेगा।

वहीं, नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को लेकर पुलिस का रुख नरम है। ऐसे युवाओं को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़कर सुधारने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *