अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद हुई हैं। पंजाब के डीजीपी Gaurav Yadav ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से भारत में हथियारों की तस्करी करवा रहा था। ये हथियार आगे स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाए जा रहे थे।
इस संबंध में PS कैंटोनमेंट, अमृतसर में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस की अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

