मोहाली के डेराबस्सी कोर्ट ने 3.5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत तीन लोगों को 2-2 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके साथ साझेदार जतिंदर सिंह और नश्तर सिंह को भी दोषी ठहराया।
यह मामला ‘प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डकॉन’ हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह कामा ने 2018 में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि प्लॉट डील पूरी नहीं हुई और दिए गए चेक बाउंस हो गए। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने सबूतों के आधार पर फैसला सुनाते हुए तीनों को दोषी करार दिया। शिकायतकर्ता ने फैसले पर संतोष जताया।

