जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने अधिकारियों की एक विशेष कमेटी गठित की है और गैस एजेंसियों व उनके गोदामों की चेकिंग के लिए टीमें भी तैनात की हैं।
प्रशासन ने लोगों की शिकायतों के लिए WhatsApp हेल्पलाइन नंबर 9646222555 जारी किया है, जिस पर सिलेंडरों की कालाबाजारी या गैर-कानूनी जमाखोरी की सूचना दी जा सकती है।
डीसी ने लोगों से अफवाहों से बचने और घबराहट में गैस सिलेंडर की अतिरिक्त खरीद न करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ जरूरी वस्तु अधिनियम-1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

