जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के बाहर शुक्रवार देर रात 14 वर्षीय छात्रा भूविका की संदिग्ध मौत को लेकर भारी हंगामा हो गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और जानकारी छुपाने के आरोप लगाए, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
जानकारी मुताबिक भूविका कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। वह हर रोज अर्बन एस्टेट स्थित स्कूल की दूसरी ब्रांच में टेनिस का अभ्यास करने जाती थी। शुक्रवार को भी उसकी मां राखी सिंघल उसे स्कूल छोड़कर आई थीं, लेकिन शाम को बच्ची घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद में उसका शव जालंधर हाइट्स फ्लैट्स के F block के पास बरामद हुआ, बच्ची की टेनिस किट स्कूल ग्राउंड में मिलने और 6 घंटे तक सीसीटीवी फुटेज न मिलने से कई सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आज डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
