जालंधर जिले के नूरमहल इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दशमेश कॉलोनी से दो व्यक्तियों को हेरोइन के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना मुखी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान राम मट्टू और सुखविंदर उर्फ सुखा निवासी कोट बादल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से चांदी का पेपर, 10 रुपए का नोट और लाइटर बरामद किया, जिनका इस्तेमाल हेरोइन के सेवन के लिए किया जा रहा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27-61-85 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Posted inJalandhar