लुधियाना जिले के जगराओं के पास गांव लक्खा में पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक चलती भट्ठी, गैस सिलेंडर, शराब बनाने का सामान और करीब 80 लीटर लाहन बरामद हुई। आरोपी कंबाइन चलाने का काम करता है और सीजन न होने पर अवैध शराब बनाकर बेचता था। पुलिस ने थाना हठूर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Posted inPunjab
