पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरन सेक्टर में बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से हेरोइन तस्करी की कोशिश कर रहे एक अज्ञात पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घटना सीमा चौकियों कालीआ और नूरवाला के बीच हुई।
मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है, जबकि गोलीबारी के दौरान अन्य पाकिस्तानी तस्कर वापस भागने में सफल रहे। मामले में थाना वलटोहा पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि सीमा पार से ड्रोन और अन्य तरीकों से हेरोइन तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीएसएफ और पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं और सरहद पर सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है।
