अमृतसर में 9 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया

अमृतसर में 9 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया

अमृतसर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक तस्कर को 9 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *