अमृतसर में AAP काउंसलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार बाल-बाल बचा

अमृतसर में AAP काउंसलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार बाल-बाल बचा

अमृतसर के रतन सिंह चौक इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे कुछ नकाबपोश हमलावरों ने आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के समय घर में काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। काउंसलर के पति इंदरजीत के मुताबिक, उन्होंने पहले नशे के खिलाफ कुछ लोगों की पुलिस में शिकायत की थी। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते ही यह हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *