ईरान-इजरायल जंग का असर, फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, सरकार ने इतने रूपए बढ़ाए LPG के दाम

ईरान-इजरायल जंग का असर, फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, सरकार ने इतने रूपए बढ़ाए LPG के दाम

देश में रसोई गैस के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर अब 913 रुपए का हो गया है, जो पहले 853 रुपए में मिल रहा था। वहीं 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी करीब 114-115 रुपए तक बढ़ा दी गई है। नई दरें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। इससे पहले अप्रैल 2025 में घरेलू सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था। सरकार का यह फैसला मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ऊर्जा सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *