क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर के बस्ती इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एमएस फार्म के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार की बुजुर्ग महिला शीतल शर्मा और 10 साल की बच्ची माही शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, सभी लोग मार्केट से सब्जी लेकर ई-रिक्शा में घर लौट रहे थे। आरोप है कि कार चालक नशे में था और टक्कर के बाद सड़क पर गिरे लोगों को भी कुचलता हुआ निकल गया। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं, देर रात तक आरोपी का मेडिकल न होने पर पीड़ित परिवार ने बस्ती बावा खेल थाने के बाहर हंगामा किया। हंगामे के बाद करीब 3 बजे पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया।

