अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:  अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ दिया। डीजीपी पंजाब गौरव यादव के अनुसार इस ऑपरेशन में 5 वयस्क और 1 नाबालिग समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से Glock 9mm, PX5 .30 बोर, Taurus 9mm, पाकिस्तान निर्मित Gretta 9mm और एक .30 बोर पिस्तौल सहित 5 अत्याधुनिक हथियार, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे और विभिन्न इलाकों में हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे।

इस मामले में थाना मकबूलपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य कड़ियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *