जालंधर के संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों से .30 और .32 बोर की दो पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और फायरिंग की बनाई गई वीडियो बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह और लवप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी बडाला गांव, अमृतसर के रूप में हुई है
करीब 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। शुक्रवार देर रात करीब 1:45 बजे दोनों बदमाशों ने डॉक्टर के घर और कार पर करीब 10 गोलियां चलाई थीं। एक आरोपी फायरिंग कर रहा था, जबकि दूसरा वीडियो बना रहा था। मामले में आगे पूछताछ जारी है।
