अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से रिमोट कंट्रोल से संचालित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विदेशी निर्मित पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर के सीधे संपर्क में था और एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह आतंकी खेप सीमा पार से भेजी गई थी, जिसे अमृतसर के ऑटो किरटो क्षेत्र से बरामद किया गया।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, बरामद रिमोट IED का इस्तेमाल किसी बड़े आतंकी हमले के लिए किया जाना था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

