क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब के तरनतारन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पढ़ाई और भविष्य संवारने की जगह माने जाने वाले लॉ कॉलेज कैंपस में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। क्लासरूम के भीतर दिनदहाड़े एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद मामला तब और सनसनीखेज हो गया, जब छात्रा को गोली मारने वाले युवक ने खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही मिनटों में दो जिंदगियां खत्म हो गईं। पुलिस के मुताबिक, दोनों की पहचान कर ली गई है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और छात्रा एक-दूसरे को जानते थे। फिलहाल घटना की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस कॉलेज परिसर से सबूत जुटाकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

