पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू, 72 घंटे तक अपराधियों पर कड़ा एक्शन

पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू, 72 घंटे तक अपराधियों पर कड़ा एक्शन

 क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब पुलिस ने सोमवार सुबह 8 बजे से अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार 2.0 की शुरुआत कर दी है, जो अगले 72 घंटे तक चलेगा। ऑपरेशन में वांटेड अपराधियों पर खास फोकस है। सभी सीनियर अधिकारियों को जिले अलॉट किए गए हैं और वे फील्ड में मौजूद रहेंगे।

   इस अभियान के तहत 12 हजार पुलिसकर्मियों की 2 हजार टीमें बनाई गई हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, हालांकि भटके युवाओं को सरेंडर करने का पूरा मौका दिया जाएगा।

पुलिस ने सभी जिलों में अपराधियों की लिस्ट, हॉटस्पॉट एरिया और मददगारों की पहचान कर रणनीति तैयार की है। पहले फेज प्रहार-1 में 13 हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई हुई थी। कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ते दबाव के बीच ऑपरेशन प्रहार 2.0 को बेहद अहम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *