गुरदासपुर में नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन और ₹5.75 लाख बरामद

गुरदासपुर में नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन और ₹5.75 लाख बरामद

 क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :  गुरदासपुर पुलिस ने संगठित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलोग्राम हेरोइन और ₹5.75 लाख ड्रग मनी बरामद की है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद वसीम और अमृतसर का हरशदीप सिंह उर्फ हरश शामिल है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी और हुंडई वरना कार भी जब्त की है।

एसएसपी आदित्य के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में वरना कार से 8 किलो हेरोइन व ₹3.5 लाख, जबकि होंडा सिटी से 3 किलो हेरोइन व ₹2.25 लाख बरामद हुए। शुरुआती जांच में आरोपियों के पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से संपर्क सामने आए हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *