आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से .30 बोर पिस्टल बरामद की है।
अमृतसर रूरल के SSP सुहैल क़ासिम मीर ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर आ रहा था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह घबरा गया और गिर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी को लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी शमिंदर सिंह ने हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति की पहचान भी बताई है। पुलिस ने इस इनपुट के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
