लुधियाना में 9 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, तीन दिन से था लापता

लुधियाना में 9 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, तीन दिन से था लापता

  क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : लुधियाना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 9 साल का बच्चा अमन, जो तीन दिन से लापता था, उसका शव शनिवार शाम कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में मिला। मासूम की गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

परिजनों का आरोप है कि अमन के लापता होने के बाद वे लगातार थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन हर थाने से उन्हें “एरिया हमारा नहीं” कहकर लौटा दिया गया। पहले सलेम टाबरी, फिर बस्ती जोधेवाल, मेहरबान और लाडोवाल थाने गए, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि जहां शव मिला, वह इलाका आखिरकार सलेम टाबरी थाने का ही निकला।

अमन की मां अनीषा ने कहा कि उनका बेटा 5 तारीख को घर के बाहर पतंग उड़ा रहा था और तभी गायब हो गया। अगर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती तो शायद उनका बच्चा आज जिंदा होता। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। घटना ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *