जालंधर में बैंक के बाहर सनसनीखेज लूट, हथियारों के बल पर ज्वैलर से 19 लाख कैश लूटकर लुटेरे फरार

जालंधर में बैंक के बाहर सनसनीखेज लूट, हथियारों के बल पर ज्वैलर से 19 लाख कैश लूटकर लुटेरे फरार

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज लूट ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। HDFC Bank के बाहर खड़े एक दंपति से दो लुटेरे 19 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति कार पार्क कर रहा था, जबकि वह बैंक के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक अचानक उसके पास पहुंचे। उनके हाथ में तलवार जैसी धारदार वस्तु थी और कुछ ही सेकेंड में हाथ से कैश से भरा बैग छीनकर मौके से भाग निकले।

महिला के मुताबिक, उनकी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान है। सुबह वे फुटबॉल चौक के विजय नगर इलाके में स्थित दूसरे बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपये कैश लेकर आए थे, जबकि करीब 2 लाख रुपये घर से थे। यह रकम किसी को भुगतान करने के लिए लाई गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि लुटेरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *