Jalandhar rural police have busted an illegal liquor factory
Jalandhar rural police have busted an illegal liquor factory

जालंधर देहात पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 10 हजार लीटर लाहन बरामद

जालंधर देहात पुलिस ने गोराया के गांव रूड़का में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से करीब 10 हजार लीटर लाहन और 100 लीटर तैयार शराब के साथ चालू भट्टी बरामद की। SHO सिकंदर सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने जमीन में सीमेंट से ढके 4 बड़े ड्रम भी निकाले। पुलिस ने सुखदेव सिंह और बिहार मूल के नत्थू को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी बहादुर सिंह फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *