मोहाली SSP दफ्तर के बाहर फायरिंग केस सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ साजिशकर्ता

मोहाली SSP दफ्तर के बाहर फायरिंग केस सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ साजिशकर्ता

मोहाली में SSP दफ्तर के बाहर हुई फायरिंग की घटना को मोहाली पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी बाइक व अमेज कार बरामद की है। यह जानकारी मोहाली के  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

   एसएसपी ने बताया कि इस फायरिंग के पीछे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का हाथ था, जिसे वारदात की पूरी जानकारी थी। जांच में सामने आया कि बलतेज सिंह उर्फ बंटी (निवासी फरीदकोट) यूपी नंबर की होंडा अमेज कार का ड्राइवर था, जिसमें आरोपी फरार हुए थे। उसकी निशानदेही पर कार बरामद की गई।

आगे की जांच में मंगत सिंह उर्फ मैक्स (निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का) की भूमिका सामने आई, जिसने आरोपियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया और वारदात में इस्तेमाल अमेज कार व बजाज पल्सर बाइक उपलब्ध करवाई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *