पंजाब के अमृतसर में खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए Punjab Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
डीजीपी Gaurav Yadav ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी Pakistan स्थित तस्करों के संपर्क में थे। थाना कैंटोनमेंट, Amritsar में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर नेटवर्क की जांच जारी है।

Posted inPunjab