क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर की अदालत ने एनडीपीएस मामले में लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत ने उन्हें 4 तारीख (बुधवार) को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। यह केस साल 2024 में थाना डिवीजन नंबर-3 में दर्ज हुआ था, जिसमें शुरुआत में 2 किलो अफीम बरामद हुई थी। बाद की जांच में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का खुलासा होने का दावा करते हुए कुल 22 किलो अफीम की रिकवरी सामने आई। ट्रायल के दौरान स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने कई बार समन जारी किए, लेकिन पेश न होने पर अदालत ने 5,000 रुपये की जमानत राशि के साथ वारंट जारी कर दिए।

Posted inPunjab
