क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 2 किलो हेरोइन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी कपिल कौशल ने बताया कि आरोपी i20 कार के जरिए तस्करी कर रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हेरोइन कार में नहीं बल्कि एक स्कूटी में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने बताए गए स्थान पर स्कूटी की तलाशी लेकर नशीला पदार्थ जब्त किया।
प्रारंभिक जांच में सभी आरोपी अमृतसर के लोहरी गेट इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इस मामले के तार बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

