प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंच गए। यहां उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से करीब 10 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात की और पंगत में बैठकर लंगर छका। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि उनका रिश्ता काशी से है। उन्होंने कहा, “मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां।”
कार्यक्रम में डेरा प्रबंधक ने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री डेरा आया है, जिससे संगत में खुशी का माहौल है। इससे पहले PM मोदी दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

