क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। जालंधर स्थित कैंब्रिज स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं। स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। ईमेल में 3 से 4 स्कूलों को निशाना बनाने की बात लिखी गई है और इसे ‘बिली हाल’ नाम से भेजा गया है।
हालांकि गुरु रविदास महाराज की जयंती के कारण आज जालंधर के स्कूलों में पहले से छुट्टी है, लेकिन इसके बावजूद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

