कनाडा के कैलगरी शहर में पंजाब के रहने वाले दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नॉर्थ-ईस्ट कैलगरी के रेडस्टोन इलाके में उनके शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले। दावा किया जा रहा है कि पति-पत्नी को गोली मारी गई है। मृतकों की पहचान लुधियाना के चौकीमान गांव निवासी जैस्मीन कौर और एकमवीर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कैलगरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या—दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Posted inWorld
