जालंधर में कांग्रेस नेता और जिम लवर मनु वड़िंग का निधन, अंतिम संस्कार आज

जालंधर में कांग्रेस नेता और जिम लवर मनु वड़िंग का निधन, अंतिम संस्कार आज

जालंधर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता और जिम लवर मनु वड़िंग (48) का शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे साइलेंट अटैक से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द के बाद परिवार उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहा था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मनु वड़िंग सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे। राजनीति के साथ-साथ वे रियल एस्टेट कारोबारी भी थे और फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक थे। हैरानी की बात यह है कि निधन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने युवाओं को फिट रहने का संदेश देते हुए एक फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।

आज दीप नगर में दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस असमय निधन से परिवार, समर्थकों और पूरे शहर में शोक की लहर है। शहर की कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं ने गहरा दुख जताया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *