मोहाली में SSP दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े हुए मर्डर के बाद पंजाब के DGP खुद एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार देर रात वह मोहाली पहुंचे और शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब पुलिस में 3400 नई भर्तियां की जाएंगी।
DGP ने साफ किया कि 20 तारीख से शुरू हुआ ऑपरेशन प्रहार पूरी तरह लीगल है और इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाहें गलत हैं। इस ऑपरेशन में केवल गैंगस्टरों और वांटेड क्रिमिनल्स पर ही फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग किसी भी रूप में गैंगस्टरों की मदद कर रहे हैं, वे पुलिस के रडार पर हैं और उनके खिलाफ इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
DGP ने बताया कि एक ऑफ-टैक सेल बनाया गया है, जो IG स्तर के अधिकारी के अधीन काम करेगा। इसके जरिए भारत और विदेशों में बैठे अपराधियों को वापस लाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानों में स्टाफ की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने 1600 पोस्ट अपग्रेड की हैं और इस साल 3400 नई पोस्ट का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

