क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को गैंगस्टर द्वारा 2 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी दी गई है। धमकी भरे मैसेज में साफ कहा गया है कि रकम न देने पर डॉक्टर और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
धमकी मिलने के बाद डॉक्टर ने तुरंत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर के मॉडल टाउन स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है।
डर के माहौल में डॉक्टर ने अपने घर को इलेक्ट्रिक फेंसिंग से कवर कर लिया है और पिछले कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं। पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित है। इस घटना के बाद जालंधर के मेडिकल जगत में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस की ओर से एफआईआर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

