पंजाब में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर मालिक की गोलियों मारकर हत्या

पंजाब में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर मालिक की गोलियों मारकर हत्या

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के डेरा बाबा नानक से सामने आई है। यहां दिन चढ़ते ही अज्ञात बदमाशों में मेडिकल स्टोर मालिक की गोलियां मरकर हत्या कर दी। मिली जानकारी मुताबिक बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणवीर सिंह बेदी हर रोज की तरह ही आज सुबह 8 बजे के करीब अपनी दूकान खोल रहे थे। इतने में ही अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोलियां चला दी।

जिसमे एक गोली उनके सिर में लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने रणवीर सिंह बेदी को तुरंत अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रणबीर सिंह बेदी को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थी। कुछ महीने पहले भी उन पर फिरौती को लेकर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए मार्केट में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *