दोस्ती बनी दुश्मनी: पंजाब में 12वीं के छात्र की दोस्तों ने ही तेजधार हथियारों से कर दी सरेआम हत्या

दोस्ती बनी दुश्मनी: पंजाब में 12वीं के छात्र की दोस्तों ने ही तेजधार हथियारों से कर दी सरेआम हत्या

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणों कस्बे में सोमवार रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां 12वीं कक्षा के छात्र मानविंदर सिंह उर्फ मान की उसके दोस्तों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मानविंदर परिवार के साथ खन्ना रोड स्थित बाजार में खरीदारी के लिए आया था।

जानकारी के अनुसार, दुकान के बाहर खड़े मानविंदर की उसके दो दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने उस पर किरच से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मानविंदर को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फरार हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने देर रात पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *